Mock test Hindi pervious year || CTET Paper - 1, 2 2018 (lang - I)

Hindi(हिंदी)(practice set)

This Free mock test is for all types of exams like UPTET, MTET, HTET, SUPER TET, CTET, and other Exams.

Donate me through 👇

UPI ID:- achalup41-1@oksbi


निर्देश: नीचे दी गई कविता की पंक्तियों को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों ( प्रश्न सं० 1 से 6) के सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।
पूर्व चलने के बटोही,
बाट की पहचान कर ले।
है अनिश्चित किस जगह पर,
सरित गिरि गहर मिलेंगे
है अनिश्चित किस जगह पर
बाग वन सुंदर मिलेंगे।
किस जगह यात्रा खत्म हो
जाएगी यह भी अनिश्चित
है अनिश्चित कब सुमन कब
कंटकों के शर मिलेंगे।
कौन सहसा छू जाएँगे
मिलेंगे कौन सहसा
आ पड़े कुछ भी रुकेगा
तू न ऐसी आन कर ले।
पूर्व चलने के बटोही,
बाट की पहचान कर ले।

A1. कविता की पंक्तियों में यात्रा की किस विशेषता की ओर संकेत किया गया है?





A2. कविता में आए 'सुमन और कंटक' किस भाव के प्रतीक हैं?





A3. कविता की पंक्तियों में कवि व्यक्ति को किस बात की प्रेरणा दे रहा है?





A4. इस जीवन यात्रा में-





A5. नीचे दिए गए शब्दों में से 'सरित' का समानार्थी शब्द कौन-सा नहीं है?





A6. 'अनिश्चित' शब्द में कौन-सा प्रत्यय आ सकता है?





निर्देश- नीचे दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों ( प्रश्न सं० 7 से 15) के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए।
राष्ट्रीय पर्वों और सांस्कृतिक समारोहों के दौरान गीत गाए जाएँ, कविताएँ सुनी और सुनायी जाएँ, इसे लेकर माता-पिताओं, स्कूल और समाज में व्यापक सहमति है लेकिन गीत कविताएँ बच्चों के जीवन में रच-बस जाएँ, वे उनका भरपूर आनंद लेने लगें, खुद तुकबंदियाँ करने लगें, रचने लगें, यह माता-पिता को मंजूर नहीं माता को लगता है ऐसा करते हुए तो वे उस राह से भटक जाएँगे जिस राह पर वे उन्हें चलाना चाहते हैं। जिस राह से वे उन्हें अपनी सोची हुई मंज़िल पर पहुँचाना चाहते हैं। उनकी इस इच्छा में यह निहित है कि बच्चे वैसा कुछ भी नहीं करें जो वे करना चाहते हैं बल्कि वे वैसा करें जैसा माता-पिता चाहते हैं। उनके भीतर बच्चे के स्वतंत्रतापूर्वक सीखने की प्रक्रिया के प्रति सतत संदेह और गहरा डर बना रहता है। यही हाल स्कूल का भी है। गीत-कविता स्कूल और कक्षाओं की रोज़मर्रा की गतिविधि का हिस्सा बन जाए यह स्कूल को मंजूर नहीं। स्कूल को लगता है इस सबके लिए समय कहाँ है। यह पाठ्य पुस्तक से बाहर की गतिविधि है। शिक्षक और शिक्षा अधिकारी चाहते हैं शिक्षक पहले परीक्षा परिणाम बेहतर लाने के लिए काम करें।
दूसरी ओर हमारी संस्कृति और समाज में गीत कविता की जो जगहें थीं वे जगहें लगातार सीमित हुई हैं। गीत गाने, सुनने-सुनाने के अवसर हुआ करते थे, वे अवसर ही गीत-कविताओं को गुनगुनाते रह सकने के लिए याद करने को प्रेरित करते थे। सहेजने और रचने के लिए प्रेरित करते थे। उनमें कुछ जोड़ने के लिए प्रेरित करते थे। इस सबके लिए अतिरिक्त प्रयासों की ज़रूरत नहीं पड़ती थी, वह जीवन-शैली का स्वाभाविक हिस्सा था। बच्चों के लिए पढ़ाई से अधिक खेलने-कूदने के लिए समय और जगहें थीं। खेलने-कूदने की मस्ती के दौरान ही उनके बीच से स्वतः ही नये खेलों, तुकबंदियों और खेलगीतों और बालगीतों का सृजन भी हो जाया करता था। उनकी ये रचनाएँ चलन में आ जाया करती थीं, जबान पर चढ़ जाती थीं और सालों-साल उनकी टोलियों के बीच बनी रहती थीं। समय के साथ उनमें कुछ कमी पाए जाने पर संशोधित होती रहती थीं।

A7. गीत कविता बच्चों के जीवन में रच-बस जाएँ यह माता-पिता को पसंद नहीं है, क्योंकि इससे बच्चे-





A8. गीत कविता स्कूलों को भी पसंद नहीं है, क्योंकि उन्हें लगता है कि-





A9. गीत- कविता के बारे में कौन-सा कथन सही नहीं है?





A10. शिक्षा व्यवस्था गीत-कविता को किस दृष्टि से देखती है?





A11. अनुच्छेद के आधार पर गीत- कविता के बारे में कौन-सा कथन सही नहीं है?





A12. बच्चों के लिए लक्ष्य कौन निर्धारित करता है?





A13. 'कविताएँ सुनी-सुनायी जाएँ' में क्रिया है





A14. 'सांस्कृतिक' में प्रत्यय है





A15. 'मंजूर' का समानार्थी शब्द है





A16. प्राथमिक स्तर पर हिंदी भाषा सिखाने के लिए सबसे अधिक ज़रूरी है-





A17. बच्चे बोल-चाल की भाषा का अनुभव लेकर विद्यालय आते हैं। इसका निहितार्थ है कि-





A18. भाषा सीखने-सिखाने में आप किसे सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण मानते हैं?





A19. हिंदी भाषा शिक्षक का यह प्रयास होना चाहिए कि वे-





A20. कक्षा पाँच के बच्चों के भाषा आकलन के संदर्भ में आप किस सवाल को सबसे कमजोर मानते हैं?





A21. ______ भाषा का अति महत्त्वपूर्ण प्रकार्य है।





A22. सुनने और लिखने की कुशलता का आकलन करने का सबसे अच्छा तरीका है-





A23. सार्थक पढ़ते समय कभी-कभी वाक्यों, शब्दों की पुनरावृत्ति करता है। यह भाषायी व्यवहार दर्शाता है कि -





A24. हिंदी भाषा में आकलन का उद्देश्य नहीं है -





A25. आपके विचार से प्राथमिक स्तर पर उत्कृष्ट लेखन कार्य का उदाहरण है—





A26. भाषा सीखने के संदर्भ में कौन-सा कथन सही है?





A27. डिस्ग्राफ़िया से प्रभावित बच्चों को मुख्य रूप से ________ में कठिनाई होती है।





A28. प्राथमिक स्तर की हिंदी भाषा की पाठ्य पुस्तक में आप किसे सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण मानते हैं?





A29. बहुभाषिक कक्षा में बच्चों की भाषाएँ-





A30. भाषा सीखने और भाषा अर्जित करने में अंतर का मुख्य आधार है-





निर्देश- नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (31 से 38 तक) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
"भारत 15 अगस्त, 1947 को आज़ाद हुआ। इस आजादी के लिए पूरे देश की जनता ने एक लंबा और मुश्किल संघर्ष चलाया था। इस संघर्ष में समाज के बहुत सारे तबकों की हिस्सेदारी थी। तरह-तरह की पृष्ठभूमि के लोगों ने इसमें भाग लिया। वे स्वतंत्रता, समानता तथा निर्णय प्रक्रिया में हिस्सेदारी के विचारों से प्रेरित थे। औपनिवेशिक शासन के तहत लोग ब्रिटिश सरकार से भयभीत रहते थे। वे सरकार के बहुत सारे फैसलों से असहमत थे। लेकिन अगर वे इन फ़ैसलों की आलोचना करते तो उन्हें भारी खतरों का सामना करना पड़ता था। स्वतंत्रता आंदोलन ने यह स्थिति बदल डाली। राष्ट्रवादी खुलेआम ब्रिटिश सरकार की आलोचना करने लगे और अपनी माँगें पेश करने लगे। 1885 में ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने माँग की कि विधायिका में निर्वाचित सदस्य होने चाहिए और उन्हें बजट पर चर्चा करने एवं प्रश्न पूछने का अधिकार मिलना चाहिए। 1909 में बने गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया ऐक्ट ने कुछ हद तक निर्वाचित प्रतिनिधित्व की व्यवस्था को मंजूरी दे दी। हालाँकि ब्रिटिश सरकार के अंतर्गत बनाई गई ये शुरुआती विधायिकाएँ राष्ट्रवादियों के बढ़ते जा रहे दबाव के कारण ही बनी थीं, लेकिन इनमें भी सभी वयस्कों को न तो वोट डालने का अधिकार दिया गया था और न ही आम लोग निर्णय प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते थे।"

A31. लोग किन विचारों से प्रेरित होकर आजादी के संघर्ष में शामिल हुए ?





A32. आजादी के लिए संघर्ष किसने चलाया ?





A33. निम्नलिखित में से लोकतांत्रिक व्यवस्था का मूल्य कौन-सा है ?





A34. आंदोलन का क्या असर पड़ा?





A35. कांग्रेस की क्या माँग थी?





A36. सबसे सटीक / सार्थक वाक्य चुनिए





A37. 'खुलेआम' शब्द का सबसे सार्थक प्रयोग है





A38. 'दबाव' शब्द का प्रयोग कहाँ पर होगा ?





निर्देश नीचे दी गई कविता को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों ( प्रश्न सं० 39 से 45) के सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए।
मुख्य गायक के चट्टान जैसे भारी स्वर का साथ देती
वह आवाज़ सुंदर कमज़ोर काँपती हुई थी
वह मुख्य गायक का छोटा भाई है
या उसका शिष्य
या पैदल
मुख्य गायक की गरज में
वह अपनी गूँज मिलाता आया है प्राचीन काल से
गायक जब अंतरे की जटिल तानों के जंगल में
खो चुका होता है
या अपने ही सरगम को लाँघकर
चला जाता है भटकता हुआ एक अनहद में
तब संगतकार ही स्थायी को सँभाले रहता है
जैसे समेटता हो मुख्य गायक का पीछे छूटा हुआ सामान
जैसे उसे याद दिलाता हो उसका बचपन
जब वह नौसिखिया था
तारसप्तक में जब बैठने लगता है उसका गला
प्रेरणा साथ छोड़ती हुई उत्साह अस्त होता हुआ
आवाज़ से राख जैसा कुछ गिरता हुआ
तभी मुख्य गायक को ढाँढस बँधाता
कहीं से चला आता है संगतकार का स्वर
कभी-कभी वह यों ही दे देता है उसका साथ
यह बताने के लिए कि वह अकेला नहीं है
और यह कि फिर से गाया जा सकता है
गाया जा चुका राग
और उसकी आवाज में जो एक हिचक साफ़ सुनाई देती है
या अपने स्वर को ऊँचा न उठाने की जो कोशिश है
उसे विफलता नहीं
उसकी मनुष्यता समझा जाना चाहिए।

A39. संगतकार के माध्यम से कवि किस प्रकार के व्यक्तियों की ओर संकेत करना चाह रहा है?





A40. 'चट्टान' जैसा भारी स्वर से आशय है





A41. "गायक जब अंतरे की जटिल तानों के जंगल में खो चुका होता है" के मायने हैं—अंतरे को गाते हुए वह-





A42. 'अनहद' शब्द में-





A43. 'राख जैसा कुछ गिरता हुआ' का अर्थ है





A44. 'संगतकार' का अर्थ है-





A45. 'ढांढस बँधाना' का अर्थ है





निर्देश- नीचे दिए गए प्रश्नों के लिए सबसे उचित विकल्प का चयन कीजिए:

A46. पढ़ना सीखने के लिए आवश्यक है कि-





A47. भाषा केवल अभिव्यक्ति का माध्यम ही नहीं बल्कि स्वयं से _________ का माध्यम है।





A48. "लड़के होकर रोते हो" यह कथन-





A49. कहानी के संदर्भ में कौन-सा कथन उपयुक्त लगता है?





A50. एक भाषा के अध्यापक को बच्चों में-





A51. “कोई भाषा किसी भी लिपि में लिखी जा सकती है"-इस कथन पर आपकी राय है कि-





A52. भाषा सभी विषयों के ________ में है।





A53. "कविता का एक निश्चित अर्थ होता है, जिसे सभी विद्यार्थियों को पढ़ना चाहिए" -इस कथन के बारे में आप मानते हैं कि-





A54. आप मानते हैं कि अलग-अलग तरह की सामग्री पढ़ने के अवसर मिलने से-





A55. हिंदी में विज्ञान संबंधी पाठों को पढ़ाने का उद्देश्य है-





A56. लेखन क्षमता के आकलन के लिए-





A57. हिंदी के पाठों में अन्य भाषाओं के शब्दों के होने का अर्थ है-





A58. आपकी दृष्टि में अभ्यास-





A59. उच्च प्राथमिक स्तर की पाठ्यसामग्री में अनुवाद सामग्री रखने का उद्देश्य है—





A60. यदि आपकी कक्षा में दृष्टिबाधित बच्चे हैं, तो आप-






If any answer is wrong then tell me in the comment box (with question Number) I will correct it soon💬